Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रुड़की में दो महिलाओं ने एक डॉक्‍टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:38 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

मुनस्यारी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घरों भागे बाहर

loksabha election banner

जेएनएन, पिथौरागढ़। तिब्बत सीमा से लगे मुनस्यारी क्षेत्र में शनिवार की शाम भूकंप के झटके। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। शनिवार की शाम 6.32 बजे पिथौरागढ़ जिले के सीमांत मुनस्यारी क्षेत्र, थल से लेकर नाचनी, बलुआकोट, डीडीहाट तक भूकंप के झटके करीब चार सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप से मकानों की दूसरी और तीसरी मंजिले हिलने लगी थी। कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 2. रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल, चालक की सूझबूझ से हादसा टला

जेएनएन, हरिद्वार। उप्र परिवहन निगम की मुजफ्फरनगर डिपो की बस का स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि चालक ने किसी तरह से बस पर काबू कर उसे रोक लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सभी यात्रियों को सकुशल दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

3. एनएच घोटाले के आरोपी पीसीएस के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा

जेएनएन, उधमसिंह नगर। एनएच मुआवजा घोटाले में भूमिगत पीसीएस निलंबित भूमि अध्याप्ति अधिकारी डीपी सिंह के कलक्ट्रेट स्थित सरकारी आवास पर एसआइटी ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही उनके उत्तर प्रदेश के सीतापुर और देहरादून स्थित आवास पर नोटिस चस्पा करने के लिए दो टीमें रवाना हो गई हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 4. हाई कोर्ट के आदेश पर हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

जेएनएन, हरिद्वार।  हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या और बलवे के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला करीब नौ साल पुराना है। गिरफ्तार किए आरोपियों में दो सगे भाई हैं। सभी आरोपियों को 20 नवंबर को नैनीताल हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 5. दो महिलाओं ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जेएनएन, हरिद्वार। शहर के एक डॉक्टर पर उसकी दो पूर्व महिला कर्मचारियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिलाओं ने अस्पताल में हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। महिलाओं के मुताबिक, छेड़छाड़ का यह मामला एक महीने पहले का है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.