न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। लोहाघाट में गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से बवाल हुआ।
बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। उच्च हिमालय में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने लगा है। शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फ गिरने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहा। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. बदरीनाथ में संपन्न हुई खड्ग पुस्तक की पूजा, 19 को बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
जेएनएन, चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के क्रम में चल रही पंचपूजाओं के तहत शुक्रवार को खड्ग पुस्तक (समस्त वेद-पुराण) व मां सरस्वती की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद खड्ग पुस्तक को बंद कर दिया गया। लिहाजा कपाट बंद होने तक बिना पुस्तकों के ही बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. ऋषिकेश में सुब्रमण्यम स्वामी ने की गंगा आरती
जेएनएन, देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी शुक्रवार को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में गंगा आरती की। सुब्रमण्यम स्वामी परमार्थ निकेतन में शनिवार को आयोजित विराट हिंदुस्तान संगम समारोह में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कबीना मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल भी शामिल होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. नौसिखिया कंडक्टर चला रहा था स्कूल बस, तभी हुआ हादसा
जेएनएन, टिहरी। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर दिखोलगांव के पास एक मिनी स्कूल बस सड़क से नीचे जा पलटी, जिसमें बस चला रहा कंडक्टर घायल हो गया। शुक्र यह रहा कि बस में उस वक्त बच्चे सवार नहीं थे। वहीं पुलिस का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है बस स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. लोहाघाट में गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से बवाल
जेएनएन, चंपावत। नगर के चंपावत रोड स्थित गैस गोदाम के पास गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन सहित नगरवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने नगर में हंगामा काटा और जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया।