न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।
जोहार महोत्सव में बिखरे सभ्यता और संस्कृति के रंग
जेएनएन, हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक एवं वैलफेयर सोसायटी का दो दिवसीय जोहार महोत्सव शुरू हो गया है। सांस्कृतिक झांकी के साथ इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में शौका समाज की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गर्इ। लोक गायन और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. स्कूटी-पिकअप की टक्कर, एक की मौत; दो घायल
जेएनएन, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गर्इ है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. आठ शराब की दुकानों पर छापा, दो लाख से ज्यादा का जुर्माना
जेएनएन, बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना ने ओवररेट शराब बेचने पर देशी और विदेशी श राब बेचने वाले दुकानकारों पर कार्रवाई की है। उन्होंने जिले की आठ शराब की दुकनों पर कार्रवाई करते हुए दो लाख दस हजार से अधिक का जुर्माना वसूल कर ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी के इस अभियान से से हड़कंप मचा रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. दहेज हत्या मामले में पुलिस ने पति समेत चार पर किया मुकदमा दर्ज
जेएनएन, चंपावत। जिले में करीब पंद्रह दिन पहले एक विवाहिता की दहेेज के लिए जहर देकर हत्या कर दी गर्इ थी। इस मामले को लेकर रीठासाहिब थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. गहरी खार्इ में फंसी गाय को रेस्क्यू कर निकाला
जेएनएन, देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय व तहसील देवप्रयाग के बीच तीन दिन से गहरी खाई में फंसी गाय को पुलिस और पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू करके निकाला।