Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By raksha.panthariEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 10:45 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

योगी सरकार में बढ़े हैं महिला उत्पीड़न के मामले: सुष्मिता

loksabha election banner

जेएनएन, पंतनगर। कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव शुक्रवार को कुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां महिला मोर्चे के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि उप्र की योगी सरकार के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

जेएनएन, किच्छा(उधमसिंह नगर)। पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित कर दिया। पिता की इस हरकत का पता लगने पर मकान मालिक ने भी अपनी हवस का शिकार बना लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. खटाई में पड़ सकती है डेंटल सर्जन की नियुक्ति

जेएनएन, नैनीताल। राज्य के सरकारी अस्पतालों में 203 डेंटल सर्जनों की नियुक्ति एक बार फिर खटाई में पड़ सकती है। सर्जनों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार और मेडिकल चयन बोर्ड से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया के बाद चयनित 172 डॉक्टरों को भी नोटिस जारी किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. रुद्रपुर में हत्या में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

जेएनएन, रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। ट्रांजिट कैंप निवासी युवक को अगवा कर हत्या करने के आरोपी इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे फुलसुंगी चौराहे से दबोच लिया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

जेएनएन, रुद्रपुर। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कई वारदातों के बाद हरकत में आई पुलिस ने चोरी की बाइकों समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गैंग का सरगना फरार बताया जा रहा है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.