Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। नएच मुआवजा घोटाले में भूमिगत पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस चौकन्नी रही, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 10:40 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की धरपकड़ को छावनी बना कोर्ट

loksabha election banner

जेएनएन, उधमसिंह नगर। एनएच मुआवजा घोटाले में भूमिगत पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह के मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच उठा। आनन-फानन में कोर्ट परिसर में सादे ड्रेस में पुलिस तैनात कर दी गई। साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया। सुबह से शाम तक पुलिस चौकन्नी रही, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. अब भारत और नेपाल के बीच अब नहीं चलेगा तांगा

जेएनएन, चंपावत।  बनबसा से महेंद्र नगर(नेपाल) तक के बीच चलने वाले तांगे अब नहीं दिखाए देंगे। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 15 दिसंबर से प्रशासन ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है। अब दोनों देशों के बीच छोटे वाहन संचालित किए जाएंगे। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. भगवान बदरी के दर पर लगा दिया सीवरेज प्लांट

जेएनएन, चमोली। बदरीनाथ धाम में सीवरेज निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट निर्धारित स्थल से पहले लगा दिया। गंगा प्रदूषण इकाई ने ट्रीटमेंट प्लांट धाम से तीन किमी दूर लगाया जाना था, परंतु इसे धाम के 300 मीटर करीब ही स्थापित कर दिया। अब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूलों पर मंडरा रहा संकट, 152 स्कूल बंदी की कगार पर

जेएनएन, पौड़ी। गढ़वाल मंडल में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बाद 152 उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जो संकट के दौर से गुजर रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्र संख्या महज दस से कम है। आगे भी यही हाल बना रहा तो ऐसे विद्यालयों पर भी विलीनीकरण का संकट मंडरा सकता है। फिलवक्त शिक्षा महकमें ने दस से कम छात्र संख्या वाले ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर दी है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने मौत को लगाया गले

जेएनएन, देहरादून। राजधानी देहरादून में एक महिला रजनी(32 वर्ष) पत्नी बबलू, निवासी बहेलिया बस्ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आशंका जता रही कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने आत्महत्या की है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.