न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जंगल भरेंगे झोली, मिलेगा 185 गांवों को रोजगार। हड़ताली कर्मचारियों से सख्ती से निपटेगी सरकार।
जंगल भरेंगे झोली, मिलेगा 185 गांवों को रोजगार
केदार दत्त, देहरादून। उत्तराखंड के जंगल अब ग्रामीणों की झोली भरेंगे और वह भी वनों से बिना किसी छेड़छाड़ के। उत्तराखंड इको टूरिज्म विकास निगम की कोशिशें रंग लाईं तो प्रकृति आधारित पर्यटन के तहत उसके पांच सर्किट में पड़ने वाले 37 स्थलों के नजदीकी 185 गांवों में इको डेवलपमेंट कमेटियां (ईडीसी) गठित की जाएंगी। इन कमेटियों के जरिये लोगों को जंगल से जोड़कर रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.हड़ताली कर्मचारियों से सख्ती से निपटेगी सरकार
जेएनएन, कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आए दिन राज्य में हो रही कर्मचारियों की हड़तालों से खिन्न दिखे। कोटद्वार में आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा 'आप लोगों का सहयोग रहा तो सरकार विकास के दृष्टिगत हड़तालियों से सख्ती से निपटेगी।' उन्होंने कहा कि हड़ताल विकास में बाधक है और उत्तराखंड को हड़ताली राज्य नहीं बनने दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.उत्तराखंड में शराब की कीमतों में वृद्धि का रास्ता साफ
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश में मदिरा की कीमतों में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए आबकारी नीति में संशोधन किया गया है। इस संबंध में अध्यादेश जारी किया गया। अध्यादेश के मुताबिक सरकार देशी शराब, बीयर वाइन और विदेशी मदिरा में प्रति बल्क लीटर अधिक दर तय कर दी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. अब अगर जलाया कूड़ा तो भरनी पड़ेगी हर्जाने की इतनी रकम
जेएनएन, रुड़की। कूड़ा एकत्रित कर उसे जलाने वाले लोगों के खिलाफ निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब कोई व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। कूड़ा जलाने वाला व्यक्ति नगर निगम का कोई कर्मचारी होगा तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. नशे में शोले फिल्म का वीरू बना युवक, फैक्ट्री की छत पर चढ़ा
जेएनएन, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी नशे की हालत में शोले फिल्म के वीरू की तरह फैक्ट्री की छत पर चढ़ गया। छत पर शोर मचाते हुए युवक कहने लगा कि मैं नीचे कूद रहा हूं। इससे फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने मान मनौवल कर बमुश्किल उसे नीचे उतरा। पुलिस ने बाद में शांति भंग में चालान कर दिया।