न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
सुबह नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। हिम तेंदुओं का शिकार रोकने को चिह्नित होंगे संवेदनशील स्थल। गहरी खाई में गिरा होमगार्ड, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला।
हिम तेंदुओं का शिकार रोकने को चिह्नित होंगे संवेदनशील स्थल
केदार दत्त, देहरादून। चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के गंगोत्री-गोविंद लैंडस्कैप से लेकर अस्कोट सेंचुरी तक के उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थल चिह्नित किए जाएंगे। 'सिक्योर हिमालय' परियोजना के तहत इन स्थलों में हिम तेंदुओं के साथ ही दूसरे जानवरों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.गहरी खाई में गिरा होमगार्ड, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला
जेएनएन, नैनीताल। दोस्तों के साथ घर लौट रहा होमगार्ड कर्मी हल्द्वानी रोड स्थित कूड़ाखड्ड में गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम में देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित निकाल लिया। घायल होने पर युवक को होमगार्ड को नैनीताल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद
जेएनएन, रुद्रपुर। पॉक्सो कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी शाहजहांपुर निवासी युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 90 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि में से 90 प्रतिशत राशि पीड़िता को अदा की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.नेता प्रतिपक्ष का पूर्व पीए गिरफ्तर, गबन का आरोप
जेएनएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के पूर्व वैयक्तिक सहायक (पीए) लक्ष्मीकांत पसपोला को मध्य प्रदेश पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। लक्ष्मीकांत समेत दो के खिलाफ मध्य प्रदेश में एक प्रतिष्ठित शराब और बीयर कंपनी का फर्जी अकाउंट खोलकर 71 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज है। पसपोला से कोतवाली में करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। न्यायालय में पेशी के बाद तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जेएनएन, बागेश्वर। गरुड़ तहसील के एक गांव में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।