न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिले दो शव, फैली सनसनी। 72 की उम्र में भी काट रहे सेवायोजन कार्यालय के चक्कर, जानिए।
निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिले दो शव, फैली सनसनी
जेएनएन, देहरादून। हरिद्वार बाई पास स्थित निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में दो के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ये युवक निरंकारी मिशन के सेवादार बताए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.क्रिकेट में उत्तराखंड पुलिस से पार नहीं पा सकी आइटीएम
जेएनएन, देहरादून। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 71वीं जिला क्रिकेट लीग ए डिविजन में उत्तराखंड पुलिस ने इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आइटीएम) को आठ विकेट से शिकस्त दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.विधानसभा सत्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि: अजय भट्ट
जेएनएन, अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कहा कि इस सत्र में सरकार ने जहां अनुपूरक बजट पास किया वहीं 14 नए विधेयक भी सत्र में लाए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.72 की उम्र में भी काट रहे सेवायोजन कार्यालय के चक्कर, जानिए
ओपी अवस्थी, पिथौरागढ़। पहाड़ के चंद्र बल्लभ जोशी अब 72 वर्ष के हो गए। वह पिछले 48 वर्षों से प्रतिवर्ष सेवायोजन कार्यालय में अपने रोजगार पंजीकरण का नवीनीकरण कराना नहीं भूलते।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.सड़क निर्माण के दौरान मिला प्राचीन गुफा का द्वार
जेएनएन, पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक में सड़क निर्माण के दौरान प्राचीन गुफा का द्वार मिलने से सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी गई है। कार्य के दौरान जब सौरवैली कंस्ट्रक्शन के मजदूर सड़क काट रहे थे तो पटखाली के पास मिट्टी हटाने पर कुछ मीटर नीचे एक प्राचीन गुफा के द्वार जैसी आकृति दिखी।