Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

दोपहर 3 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। राज्य सभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के अनुसार 2019 का लोकसभा चुनाव जीएसटी नहीं, हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 03:00 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

वर्ष 2019 में जीएसटी नहीं, हिंदुत्व होगा मुद्दा: डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी

loksabha election banner

जेएनएन, देहरादून। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के अनुसार 2019 का लोकसभा चुनाव जीएसटी नहीं, हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगा। उन्होंने दावा किया कि 2019 में भाजपा फिर विजेता बनेगी। बकौल स्वामी 'आर्थिक प्रगति जरूरी है, लेकिन इससे चुनाव नहीं जीते जाते। यदि इससे वोट मिलता तो नरसिम्हा राव व अटल विहारी वाजपेयी चुनाव न हारते।'

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2 रेरा में राहत के फॉर्मूले पर अफसरों की चकरघिन्नी

सुमन सेमवाल, देहरादून। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में तय समय के बाद पंजीकरण को आवेदन करने वाले बिल्डरों को पेनल्टी में छूट देने के फॉमूर्ले की खोज में आवास विभाग के अफसरों की चकरघिन्नी बनी है। इस संबंध में अन्य राज्यों की ओर से अपनाई गई व्यवस्था या फॉर्मूले के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही। दरअसल, रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट-2016 एक केंद्रीय कानून होने के नाते राज्य के अधिकारी किसी भी तरह की चूक करने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि इस कैबिनेट की बैठक में पेनल्टी में राहत देने के मसले को रखा नहीं जा सका। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 3. टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

जेएनएन, टिहरी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी झील साहसिक पर्यटन के साथ ही अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। इसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिससे टिहरी झील को पर्यटक हब के रूप में विकसित किया जा सके। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। वह टिहरी झील के भ्रमण पर थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. संवेदनशील मुद्दे उठाने से बाज आएं कांग्रेसी: मदन कौशिक

जेएनएन, देहरादून। सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर कांग्रेसी नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को संविदा को ढंग से पढ़ना चाहिए। किसी भी क्षेत्र को अन्य प्रदेश में जोड़ने की एक प्रक्रिया होती है। इसके लिए बकायदा संबंधित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी चर्चा की जाती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 5. नशा तस्करी की दोषी विदेशी महिला लौटेगी अपने देश

जेएनएन, देहरादून। नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार विदेशी महिला अब अपने देश अमेरिका वापस लौट सकेगी। एलआइयू की टीम महिला को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, जहां से वह अपने देश के लिए उड़ान भरेगी। इसके साथ ही उसके दोबारा भारत आने पर प्रतिबंध लगाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.