Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे

दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे। बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल। कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 02:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 02:53 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे

बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल

loksabha election banner

जेएनएन, उधमसिंह नगर। सितारगंज में सिडकुल मार्ग पर बस और टेंपो की टक्कर में फैक्ट्री कर्मी महिला की मौत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार अन्य 13 महिलाएं घायल हुईं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.हताशा में अपने वजूद को बचाने को प्रदर्शन कर रही कांग्रेसः अजय भट्ट  

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस बुरी तरह से हताश व निराश हो गई है और किसी तरह अपने वजूद को बचाने के लिए इस प्रकार के प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में खरीद-फरोख्त हुई, यह उत्तराखंड की जनता भलीभांति जानती है। हमारी सरकार टॉप अप की सरकार नहीं है और न ही एक परिवार पर आश्रित सरकार है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत

जेएनएन, देहरादून। देर रात कंडोली प्रेमनगर में एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दिल्ली निवासी एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र दून स्थित पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में पढ़ता था, जबकि घायल दोनों छात्र भी इसी विश्वविद्यालय में हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.एनएच घोटाला: फरार पीसीएस की संपत्ति कुर्की का आदेश

जेएनएन, नैनीताल। एनएच मुआवजा घोटाले के आरोपी ऊधमसिंह नगर के तत्कालीन भूमि अध्याप्ति अधिकारी डीपी सिंह की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कुमकुम रानी की कोर्ट ने दिया है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.अब कैमरे खोलेंगे मानव-वन्य जीव के बीच संघर्ष का राज

गुरुवेंद्र नेगी, पौड़ी। मानव-वन्य जीव संघर्ष की मुख्य वजह क्या है। इस पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब तलाशने को वन्य जीव विशेषज्ञ सभी संभव यत्न कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक में गुलदार के लिहाज से हॉट स्पॉट बने क्षेत्रों में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.