न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। नए रूप में दिखने लगा है केदारनाथ में सरस्वती नदी का घाट। इस वजह से भूकंप का केंद्र बनता जा रहा उत्तराखंड, जानिए।
नए रूप में दिखने लगा है केदारनाथ में सरस्वती नदी का घाट
जेएनएन, रुद्रप्रयाग। केदारपुरी में सरस्वती नदी पर घाट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कार्यदायी संस्था निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) के मजदूर कड़ाके की ठंड में भी दिन-रात कार्य में जुटे हैं। इससे पूर्व, निम मंदाकिनी नदी पर भी घाट का निर्माण पूरा कर चुका है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग में उत्तराखंड के 12 पदक पक्के
जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड के 12 मुक्केबाजों ने 63वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक पक्के कर लिए हैं। बालक वर्ग में 10 और बालिका वर्ग में दो मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.युद्धभूमि में कोई रनरअप नहीं होता: ले. जनरल झा
जेएनएन, देहरादून। पासिंग आउट परेड (पीओपी) से पहले भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के जेंटलमैन कैडेट्स के लिए खुद पर गर्व करने का एक और मौका था। यह अवसर था आइएमए की अवॉर्ड सेरेमनी का, जिसमें कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिए गए। कैडेट्स को अवॉर्ड प्रदान करते हुए आइएमए के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने उनमें जोश भी भरा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.इस वजह से भूकंप का केंद्र बनता जा रहा उत्तराखंड, जानिए
दीप सिंह बोरा, अल्मोड़ा। भूगर्भीय लिहाज से नाजुक उत्तराखंड में असंख्य थ्रस्ट (भ्रंश) व फॉल्ट्स सक्रिय हैं। इनकी लगातार सक्रियता के कारण भूकंपीय हलचल स्वाभाविक तौर पर बढ़ने लगी है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों से भूकंप का केंद्र उत्तराखंड ही बन रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.उत्तराखंड में दो राजधानी का पुरजोर विरोध करूंगा: किशोर
राज्य ब्यूरो, देहरादून। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राजधानी के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा राजधानी के मसले को उलझा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में दो राजधानी बनाए जाने का वह पुरजोर विरोध करेंगे।