न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
दोपहर 12 बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश के आसार। यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर।
उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश के आसार
जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान बादल छाने के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह के समय केदारनाथ में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर
जेएनएन, हरिद्वार। 50 के दशक में शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर, भाई राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ हरिद्वार आए। कपूर परिवार के तीर्थ पुरोहित शिव कुमार पालीवाल बताते हैं कि उस वक्त बही में उनका नाम बलबीरराज कपूर दर्ज कराया गया था। फिल्मी नाम शशि कपूर बाद में पड़ा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.कार खाई में गिरी, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
जेएनएन, नैनीताल। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में बेकाबू वैगनआर वाहन असंतुलित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.बॉक्सिंग में उत्तराखंड व हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा
जेएनएन, देहरादून। 63वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन उत्तराखंड व हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता पवेलियन मैदान में चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.केदारनाथ को भव्यतम स्वरूप देने की तैयारी, होंगे ये काम
राज्य ब्यूरो, देहरादून। केदारपुरी के पुनर्निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजदीकी नजर को देखते हुए राज्य सरकार इसे लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता बरत रही है। इस कड़ी में सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण योजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें