Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने की पूर्व सीएम खंडूड़ी से भेंट

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री मे.ज. (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर उनका मार्ग दर्शन लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:17 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने की पूर्व सीएम खंडूड़ी से भेंट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने की पूर्व सीएम खंडूड़ी से भेंट

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री मे.ज. (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर उनका मार्ग दर्शन लिया। नए दायित्व के साथ बंशीधर भगत का प्रदेश कार्यालय में पहला दिन काफी व्यस्त रहा।

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुक्रवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से उनके आवास पर भेंट की। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत मित्तल आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बंशीधर भगत ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, राजेंद्र भंडारी, मंत्री कुलदीप कुमार के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश मीडिया टीम के सदस्यों प्रदेश प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, सह प्रमुख शादाब शम्स, संजीव वर्मा, मधु भट्ट, सुभाष बड़थ्वाल ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष भगत से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.