Move to Jagran APP

Dehradun News: देहरादून के जिला अस्पताल के शौचालय में फ्लश टैंक में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News देहरादून के जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में फ्लश टैंक में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर मामला खुला। शव चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM (IST)
Dehradun News: देहरादून के जिला अस्पताल के शौचालय में फ्लश टैंक में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है

जागरण संवाददाता, देहरादून: जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

बदबू आने पर मामला खुला

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा। शौचालय के फ्लश टैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।

गर्भवती महिलाओं का किया जा रहा रिकार्ड चेक

डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है।

निकाली जा रही सीसीटीवी कैमरों से फुटेज

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। डिलीवरी का रिकार्ड विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

पुलिस को दे दी है जरूरी जानकारी

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने बताया कि पुलिस को जरूरी जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में भी रिकार्ड दिया गया है।

भगवानपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा, गंभीर

कस्बे से सटे शाहपुर में मकान की छत पर गया एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बिजली की लाइन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भगवानपुर कस्बे से सटे शाहपुर निवासी सलीम (40) के बच्चे मकान की छत पर खेल रहे थे। दोपहर के समय सलीम मकान की छत पर चढ़कर बच्चों को लेने के लिए गया था। इसी दौरान मकान की छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन बिजली की लाइन ने उसे चपेट में ले लिया। चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया।

हादसा होते देख बच्चों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। गंभीर हालत में सलीम को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां पर सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें: ऊधमसिंह नगर में दर्दनाक हादसा, पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.