विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ नवंबर से दून-दिल्ली के बीच एक और हवाई सेवा, जानिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल

By Edited By:
Published: Sat, 24 Oct 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 11:29 PM (IST)

अनलॉक के बाद से देहरादून से दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब विस्तारा एयरलाइंस ...और पढ़ें

अब विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।
अब विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

डोईवाला (देहरादून), जेएनएन। अनलॉक के बाद से देहरादून से दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद हवाई सफर करने वालों के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा।

अनलॉक में अब लगातार हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। दून और दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी इसी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को यह उड़ान शुरू हो जाएगी। जौलीग्राट एयरपोर्ट डायरेक्टर देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अगले महीने से विस्तारा एयरलाइंस भी देहरादून दिल्ली के लिए अपनी नई हवाई सेवा शुरू करेगी। जिसका शेड्यूल आ चुका है। हवाई सेवाओं के विस्तारीकरण से उत्तराखंड में तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से सभी एयरलाइंस की उड़ानों के समय में परिवर्तन भी हो गया है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रविवार की उड़ानों का शेड्यूल

आने वाली उड़ाने            

  • दिल्ली-दून    प्रात: 07:20
  • दिल्ली-दून   प्रात: 08:10
  • मुंबई-दून    प्रात: 08:35
  • दिल्ली-दून   प्रात: 09:05
  • मुंबई-दून    प्रात: 10:05
  • पंतनगर-दून  प्रात: 10:30
  • बेंगलुरु-दून    प्रात: 11:40
  • दिल्ली-दून  दोपहर 12:40
  • दिल्ली-दून    दोपहर 02:40
  • बेंगलुरु-दून   दोपहर 03:10
  • कोलकाता-दून  सायं 04:00
  • दिल्ली-दून     सांय 04:15
  • लखनऊ-दून   सायं 05:25
  • दिल्ली- दून    सायं 06:45
  • दिल्ली- दून    सायं 07:10

जाने वाली उड़ाने

  • दून-पंतनगर    प्रात: 08:00
  • दून-दिल्ली      प्रात: 08:30
  • दून-मुंबई       प्रात: 09:15 
  • दून-दिल्ली      प्रात: 09:45
  • दून-मुंबई       प्रात: 10:40
  • दून-दिल्ली     प्रात: 11:00 
  • दून-हैदराबाद  दोपहर 12:25
  • दून-दिल्ली    दोपहर 01:15
  • दून-दिल्ली    दोपहर 03:20
  • दून-बेंगलुरु     सायं 03:55
  • दून-कोलकाता  सायं 04:30
  • दून-दिल्ली     सायं 05:15
  • दून-लखनऊ   सायं 06:00
  • दून-दिल्ली     सायं 07:15
  • दून-दिल्ली     सायं 07:50 

यह भी पढ़ें: Good News: देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इन चार शहरों के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा