Move to Jagran APP

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी को मारामारी, देर से होगी घोषित

प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में जगह पाने के लिए कार्यकर्ताओं में मारामारी मची है। इससे देखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा में अभी देरी की संभावना है।

By Edited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 12:06 PM (IST)
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी को मारामारी, देर से होगी घोषित
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी को मारामारी, देर से होगी घोषित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में जगह पाने के लिए कार्यकर्ताओं में मारामारी मची है। विभिन्न पदों पर दावेदारी जताने को काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी से मुलाकात की। 

loksabha election banner

उधर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस की तीन अहम समितियों की घोषणा जल्द होगी। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में एक हफ्ता देरी होने के संकेत हैं। हालांकि नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित नामों की सूची पार्टी हाईकमान को सौंप दी गई है। 

पार्टी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में दावेदारों की संख्या बढ़ने से इसकी घोषणा में और समय लगना तय हो गया है। वहीं दिल्ली में राज्य के विभिन्न स्थानों से पार्टी नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। 

उन्होंने उत्तराखंड सदन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने के सुझाव भी दिए। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देने की पैरवी भी की। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो नई कार्यकारिणी की घोषणा में अब हफ्ताभर देरी हो सकती है। अलबत्ता, लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव संचालन, प्रचार अभियान, मीडिया समन्वय समितियों की घोषणा जल्द करने की तैयारी है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने संकेत दिए हैं। दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में प्रकाश जोशी, विजय सारस्वत, जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजपाल बिष्ट, चमन सिंह, आजाद अली, राजेश पैन्यूली, रामकुमार वालिया, अजय सिंह शामिल थे। 

वहीं उत्तराखंड सदन में बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई। उधर, कांग्रेस की ओर से गठित आरोप पत्र समिति के सदस्य धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पार्टी जल्द आरोप पत्र तैयार करेगी। इस संबंध में समिति के संयोजक पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में जल्द देहरादून में बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग बना रहे वोटर लिस्ट, भड़के भाजपाई

यह भी पढ़ें: अब अल्मोड़ा सीट से राज्य मंत्री रेखा आर्य ने ठोकी ताल

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है हरीश रावत की यात्राएं: त्रिवेंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.