Move to Jagran APP

NEET Result 2022: उत्तराखंड में रिया ने किया टाप, आल इंडिया में हासिल की 77वीं रैंक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 08 Sep 2022 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2022 11:17 AM (IST)
NEET Result 2022: उत्तराखंड में रिया ने किया टाप, आल इंडिया में हासिल की 77वीं रैंक
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की।

loksabha election banner

मूल रूप से ग्राम बैलपड़ाव नैनीताल की रहने वाली है र‍िया

रिया मूल रूप से ग्राम बैलपड़ाव नैनीताल की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले 11 साल से परिवार के साथ नई बस्ती क्लेमेनटाउन में रह रही हैं। उनकी 12 तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से हुई। 2020 में पास आउट होने के बाद रिया ने 2021 में आकाश बायजुस में एक साल कोचिंग की। रिया के पिता पुष्कर सिंह खनायत रिटायर आनररी कैप्टन हैं। जबकि माता कला खनायत गृहणी हैं। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह खनायत भी बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। रिया ने अपनी सफलता का श्रेण आकाश बायजुस के अलावा अपने माता पिता और एजुकेशन को दिया। कहा कि एक साल की कोचिंग के बाद ही वे उत्तराखंड टापर बन गई।

17 जुलाई को हुई थी नीट यूजी 2022 की परीक्षा

 बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

उत्‍तराखंड में 18 हजार से ज्‍यादा ने किया था आवेदन

इस परीक्षा में उत्‍तराखंड से 18 हजार दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 हजार 929 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9 हजार 753 छात्र सफल रहे।

परीक्षा परिणाम ऐसे चेक करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को ओपन करें।
  • यहां आपको होम पेज पर दिखाई देखा। उसमें Neet UG 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। इसके बाद लागिन करें।
  • इसके बाद परीक्षा परिणाम आपको सामने होगा। यह आपके स्क्रीन पर PDF के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

राजस्थान की तनिष्का ने हासिल किया पहला स्‍थाना

राजस्थान की तनिष्का ने कुल निर्धारित 720 में अंकों में से 715 अंक प्राप्त करके देश में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, तीन उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं। दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक) और कर्नाटक की रूचा पावासे के (715 अंक) हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.