विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवगीतकार बुद्धिनाथ मिश्र को मिला 'जागरण साहित्य सृजन सम्मान', सीएम धामी ने दी बधाई

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:42 PM (IST)

नवगीत विधा के प्रमुख साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र को प्रतिष्ठित 'जागरण साहित्य सृजन सम्मान' से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं नवगीत विधा के प्रमुख स्तंभ बुद्धिनाथ मिश्र को प्रतिष्ठित ‘जागरण साहित्य सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि बुद्धिनाथ मिश्र की दीर्घ साहित्य साधना, सृजनशीलता और हिंदी साहित्य के प्रति उनका अमूल्य योगदान गौरवपूर्ण है।

नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करकमलों से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके साहित्यिक अवदान और हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के लिए किए गए प्रयासों का अभिनंदन है।

बुद्धिनाथ मिश्र नवगीत विधा के प्रतिष्ठित रचनाकारों में शामिल हैं। उनकी साहित्य साधना ने हिंदी गीत और नवगीत परंपरा को विशिष्ट पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान को साहित्य जगत के लिए गौरव का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर से सीएम धामी का एलान: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक से जुड़ेगी शिक्षा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को मिली नई गति, सीएम धामी ने बताया 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार