Move to Jagran APP

खेल दिवस व खेल महाकुंभ पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने 29 अगस्त को खेल दिवस के आयोजन के साथ ही खेल महाकुंभ 2019 की तैयारियों पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 09:14 PM (IST)
खेल दिवस व खेल महाकुंभ पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेल दिवस व खेल महाकुंभ पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

राज्य ब्यूरो, देहरादून: खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने 29 अगस्त को खेल दिवस के आयोजन के साथ ही खेल महाकुंभ 2019 की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में वर्ष 2021 में संभावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर भी अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस में विभिन्न खेल गतिविधियां कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सुबह आठ बजे से पुरुष व महिला वर्ग की 10 के रेस इवेंट (10 किमी की दौड़) का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ महाराणा स्पो‌र्ट्स कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए यहीं पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व समापन खेल मंत्री अरविंद पांडेय करेंगे।

इसी दिन महाराणा प्रताप स्पो‌र्ट्स कॉलेज में हॉकी व पैवेलियन मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे। खेल मंत्री ने ब्लॉक व जिला स्तर पर भी इन प्रतियोगिताओं को युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष के अंत में होने वाले खेल महाकुंभ पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि खेल महाकुंभ के अंतर्गत ब्लॉक, जनपद व राज्य स्तर पर पुरुष व महिला अंडर-12, अंडर-17 व अंडर- 21 आयु वर्ग में तैराकी और तीरंदाजी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 21 से 25 आयु वर्ग में केवल महिलाओं के लिए ये प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में 100 मीटर की दौड़ का आयोजन भी ब्लॉक, जनपद व राज्य स्तर पर किया जाएगा। खेल मंत्री ने इस दौरान वर्ष 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव खेल बीके संत, अपर सचिव प्रताप शाह के अलावा खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.