सांस्कृतिक रंगों के साथ राष्ट्रीय प्रदर्शनी संपन्न
केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में चल रही 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी सोमवार को सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई।
जागरण संवाददाता, देहरादून : केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में चल रही 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी सोमवार को सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई। नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति ने हर किसी का ध्यान खींचा।
अतिरिक्त आयुक्त शैक्षिक मुख्यालय यूएन ख्वारे ने प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज तकनीकी विस्तार का समय है। जो देश तकनीक में संपन्न होगा, वह स्वाभाविक रूप से विकास में भी आगे रहेगा। इस अवसर पर केवीएस के उपायुक्त विनोद कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त अल्का गुप्ता, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह, केवि ओएनजीसी की प्राचार्य डॉ. अंशुम शर्मा व कई अन्य उपस्थित रहे। ये रहे परिणाम:
कृषि एवं जैविक खेती में स्वास्तिक राणा (कोलकाता संभाग), अमित कुमार (हैदराबाद), पार्वती (अर्नाकुलम), स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में रोनित व्यास (रायपुर संभाग), आदित्य सिंह (चेन्नई) व फेनिल कुमारी (अहमदाबाद), युगल बहल (देहरादून संभाग) से क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, संसाधन प्रबंधन में बृजमोहन सिंह (मुंबई), अनिरुद्ध (बंगलुरू), एस रति रुपा (चेन्नई), अपशिष्ट प्रबंधन में तनिष्क (आगरा), पी कुशाल (हैदराबाद), रितिक गुसाई (देहरादून) व यश शर्मा (दिल्ली), यातायात एंवं संचार में अर्को बर्मन (कोलकाता), क्षितिज पांडेय (वाराणसी), भारत सिंह (देहरादून) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। जबकि, गणितीय प्रतिरूपण में भुवनेश्वर संभाग के सुमित कुमार साहू (भुवनेश्वर), देवाशीष (गुवाहटी), शिवांगी (सिलचर) क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। वहीं, प्रश्नोतरी में रांची संभाग की निवेदिता (रांची)-समृद्धि प्रथम, मुंबई संभाग के विनय यादव-श्रवण द्वितीय, आगरा के अभिनव-यशदीप, देहरादून के आदित्य अग्रवाल-अनिरूद्ध तृतीय रहे। पोस्टर में अर्नाकुलम प्रथम, बंगलुरू द्वितीय, आगरा संभाग तृतीय रहा।