भाजपा रोजगार के नाम पर युवाओं पर बरसा रही है लाठी
एनएसयूआर्इ का कहना है कि भाजपा ने रोजगार के नाम पर युवाओं पर लाठियां बरसाई है। साथ ही उनके रोजगार के सपने को चकनाचूर किया है।
डोईवाला, [जेएनएन]: एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में युवाओं के सपने चूर हो रहे हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में आने वाली सरकार कांग्रेस गठबंधन की होगी।
डोईवाला राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को कहा कि संगठन द्वारा पूरे देश में छात्र आक्रोश रैली के माध्यम से सभी प्रदेश व केंद्र सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने विश्वास दिलाया कि डोईवाला के साथ प्रदेश भर में एनएसयूआइ की जीत का परचम लहराया जाएगा।
एनएसयूआइ के प्रदेश प्रभारी निखिल कांबले, प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं, श्याम सिंह चौहान, विक्रम सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव, राहुल सैनी, राजेश गुरुंग, उमेद वोहरा, स्वतंत्र बिष्ट ने भी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सावन राठौर, दीक्षा शर्मा, विक्रांत, प्रियंका भट्ट, सतविंदर, मेहरबान, आकृति शर्मा, अरविंद, योगेन्द्र, प्रांची, राखी, तानिया, ईशिका, मोनिका आदि उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।