विधानसभा परिसर में जल्द फहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा
विधानसभा परिसर में जल्द ही 101 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस ध्वज के आधार स्तंभ की आधारशिला रखी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
विधानसभा परिसर में जल्द ही 101 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस ध्वज के आधार स्तंभ की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास व गणेश जोशी भी मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने बीती 22 जुलाई को तिरंगा अंगीकार दिवस पर विस परिसर में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की घोषणा की थी। यह तिरंगा 20 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा होगा। ध्वज के लिए फोकस्ड लाइट भी लगाई जाएंगी। शुक्रवार को तिरंगे के आधार स्तंभ की आधारशिला रखने के बाद विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे गर्व, शक्ति व गौरव का प्रतीक है। साथ ही शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस झडे को देखकर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होगी।