Move to Jagran APP

जल शक्ति अभियान की रैंकिंग में छठे स्थान पर है उत्तराखंड का ये जिला, जानिए

जल शक्ति अभियान (जेएसए) में उत्तराखंड के नैनीताल जिले को छठा स्थान मिला है। ये अभियान जल संरक्षण की दिशा में चलाया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:34 PM (IST)
जल शक्ति अभियान की रैंकिंग में छठे स्थान पर है उत्तराखंड का ये जिला, जानिए
जल शक्ति अभियान की रैंकिंग में छठे स्थान पर है उत्तराखंड का ये जिला, जानिए

देहरादून, जेएनएन। जल संरक्षण की दिशा में चलाए गए जल शक्ति अभियान (जेएसए) में उत्तराखंड के नैनीताल जिले को छठा स्थान मिला है। जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से जारी इस रैंकिंग में नॉर्थ ईस्ट, केंद्र शासित और पर्वतीय राज्यों के 29 जिलों को शामिल किया गया था। 

loksabha election banner

मंत्रालय ने जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के आकलन के लिए तीन मुख्य श्रेणी तय की थी। नैनीताल की बात करें तो बेशक जिले को छठा स्थान मिला है, मगर 100 अंकों की परीक्षा में महज 20.74 अंक मिलना चिंता का विषय है। बड़ी बात यह कि नैनीताल को जल रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संग्रहण), पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण, वनीकरण जैसे धरातलीय प्रयास की दिशा में बेहद कम अंक मिले हैं। 

जलागम प्रबंधन और कृषि विज्ञान केंद्र मेलों के आयोजन में भी अपेक्षित अंक नहीं मिल पाए हैं। इतना जरूर है कि ब्लॉक व जिला स्तरीय प्लान समेत पांच कार्य क्षेत्र वाली पांच साइटों को अपलोड करने पर अच्छे अंक मिले हैं। दूसरी तरफ, चिंता की बात यह भी है कि जल शक्ति अभियान में उत्तराखंड के एक जिले को ही शामिल किया गया, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के चार जिले प्रतियोगिता का हिस्सा रहे। इनमें दो जिलों ने उत्तराखंड से बेहतर प्रदर्शन भी किया। 

नैनीताल के प्रदर्शन एक नजर 

श्रेणी, कुल अंक, मिले अंक 

रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 14, 0.42 

स्रोतों का पुनर्जीवीकरण, 14, 0.34 

रीचार्ज स्ट्रक्चर, 14,   0.34 

जलागम प्रबंधन, 14, 0.83 

वनीकरण        14, 0.43 

ब्लॉक-जिला प्लान, 10, 10 

केवीके मेला,   10, 0.05 

साइट अपलोड, 10, 8.33 

कुल,  100,  20.74 

यह भी पढ़ें: पीएमओ ने सराही उत्तराखंड में प्लास्टिक कचरे से मुक्ति की पहल, पढ़िए पूरी खबर 

जलशक्ति अभियान 

अव्वल आए जिलों की स्थिति 

जिला और राज्य, रैंक, अंक 

दादर एंड नगर हवेली, 01, 40.63 

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, 02,   32.29 

साउथ वेस्ट, दिल्ली, 03, 23.26 

सोलन, हिमाचल प्रदेश, 04, 21.80 

साउथ अंडमान, अंडमान निकोबार, 05, 21.47 

दीव, दमन एंड दीव, 07, 20.24 

सहिया, मिजोरम, 08, 19.19 

ऊना, हिमाचल प्रदेश, 09, 18.59 

यह भी पढेें: Swachh Bharat Abhiyan: PM Modi का सपना साकार कर रहे चीन सीमा से लगे इस गांव के लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.