विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट बैली ब्रिज शुरू, पर्यटन सीजन में जाम से मिलेगी राहत

Published: Fri, 24 Apr 2026 10:58 PM (IST)

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने के लिए एक नया बैली ब्रिज खोला गया है। कैबिनेट ...और पढ़ें

देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट के पास बने बैली ब्रिज का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। सूवि

देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट के पास बने बैली ब्रिज का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर लंबे समय से यातायात दबाव झेल रहे कुठालगेट क्षेत्र को शुक्रवार रात से राहत मिलने लगी, जब नवनिर्मित बैली ब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के निकट बने इस अस्थायी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

मसूरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने इस बैली ब्रिज का निर्माण पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए किया गया है।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण के बाद पुल को वाहनों के लिए खोला और कहा कि स्थायी पुल निर्माण प्रस्ताव पूर्ण होने तक यह व्यवस्था वैकल्पिक राहत के रूप में काम करेगी।

mussoorie dehradun road kuthal gate bailey bridge

मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी मार्ग पर सप्ताहांत और पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। नए बैली ब्रिज से ट्रैफिक प्रवाह बेहतर होने और संकरे हिस्से पर दबाव घटने की उम्मीद है।

उन्होंने कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर लोक निर्माण विभाग की सराहना की और कहा कि इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगी।

स्थायी समाधान की दिशा में अगला कदम बाकी

अधिकारियों के अनुसार यह पुल अस्थायी राहत के लिए तैयार किया गया है, जबकि स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया अलग से जारी है।

क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने भी पुल शुरू होने पर राहत जताई और कहा कि इससे रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के दौरान विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम धामी, काबू में रहेगा मसूरी रोड का जाम

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने मसूरी रोड पुल निर्माण का किया निरीक्षण, तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मसूरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, कुठालगेट पर बन रहा नया बेली ब्रिज