विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंगा कर लगाई पिटाई फिर पुलिस को सौंपा, देहरादून में छेड़छाड़ के आरोपित युवक को दी भीड़ ने सजा

Published: Tue, 14 Jul 2026 11:26 AM (IST)

स्थानीय लोगों ने बताया आरोपित लंबे समय से 13 साल की किशोरी का पीछा कर परेशान कर रहा था। किशोरी कुछ समय तक चुपचाप सहती रही।

HighLights

  1. बेल्डिंग की दुकान पर काम करता है आरोपित

जागरण संवाददाता, देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित मुस्लिम युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोपित को नंगा कर सड़क पर जुलूस निकाला। बुरी तरह से पिटाई के बाद आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया।

13 साल की किशोरी का पीछा कर रहा था

स्थानीय लोगों ने बताया आरोपित लंबे समय से 13 साल की किशोरी का पीछा कर परेशान कर रहा था। किशोरी कुछ समय तक चुपचाप सहती रही।

सोमवार को स्थानीय लोगों ने आरोपित को किशोरी का पीछा करते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित की क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट