Move to Jagran APP

एक विधान, एक निशान के पैरोकार थे मुखर्जी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं न

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 07:13 PM (IST)
एक विधान, एक निशान के पैरोकार थे मुखर्जी
एक विधान, एक निशान के पैरोकार थे मुखर्जी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर वक्ताओं ने उन्हें भारतीय दर्शन की प्रतिमूíत बताते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

हरबर्टपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने स्व. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अíपत किए। मुख्य वक्ता सत्यवान सत्यम ने कहा कि पूरे राष्ट्र में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान की अवधारणा देते हुए श्यामा प्रसाद ने जम्मू कश्मीर में अलग निशान, अलग विधान का विरोध किया था, जिसके बाद संदेहास्पद परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर में उनकी मृत्यु हो गई थी। कहा कि स्व. मुखर्जी भारतीय दर्शन व ¨चतन की प्रतिमूíत थे। उन्होंने भारतीय दर्शन का विश्व भर में प्रचार प्रसार करने के साथ ही राज व्यवस्था में भारतीय ¨चतन व दर्शन को अपनाने पर जोर दिया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही राष्ट्र नायकों की उपेक्षा कर सिर्फ एक परिवार को ही बढ़ावा दिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जनार्दन जोशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धनदेश उनियाल, नीरू देवी, जीवन भट्ट, उíमला शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, विकासनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए। मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा ने कहा कि आजादी के बाद से ही भारतीय इतिहास के साथ खिलवाड़ कर वामपंथी इतिहासकारों ने देश के सामने इतिहास के वास्तविक स्वरूप को नहीं आने दिया। कहा कि राष्ट्र के सामने सही व वास्तविक इतिहास को रखे जाने की जरूरत है, जिससे विश्व भारत के गौरव व वैभवशाली इतिहास से परिचित हो सके और देश की युवा पीढ़ी उसका अनुसरण करे। इस दौरान मंडल प्रभारी सूरत ¨सह चौहान, सविता ध्यानी, विनोद रावत, दिनेश सेठी, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सीएचसी सहसपुर में विधायक सहदेव पुंडीर ने कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.