Tokyo Olympic: भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया स्वागत
भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का उत्तराखंड सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया स्वागत। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में जिस तरीके से भारतीय महिला हाकी टीम ने प्रदर्शन किया वह वाकई काबिले तारीफ है। मेडल न मिलने से महिला टीम काफी निराश थी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का उत्तराखंड सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया स्वागत। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में जिस तरीके से भारतीय महिला हाकी टीम ने प्रदर्शन किया वह वाकई काबिले तारीफ है। हालांकि, मेडल न मिलने से महिला टीम काफी निराश थी, फिर भी देश में उनका हौसला अफजाई किया।
वहीं मंगलवार को भारतीय हाकी टीम की नामी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत से उनके दिल्ली आवास कावेरी जाकर मुलाकात की। इस दौरान खेल की बातों को लेकर चर्चा हुई। सांसद तीरथ सिंह रावत ने उनके सम्मान में उनको शाल भेंट करी और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वंदना कटारिया देश के लिए दो बार ओलिंपिक खेल चुकी है। वंदना कटारिया ने ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक गोल करके इतिहास रचने का काम किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे धर्मनगरी हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश और पूरे विश्व में आज चमक रहा है।
-------------------------------
दिव्यांग छात्रों ने कविताओं से दिया देशभक्ति का संदेश
राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में कविता पाठ प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने वीर रस की कविताएं पढ़कर देशभक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। संस्थान में मंगलवार को आनलाइन अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन इंस्टीट्यूट फार द ब्लाइंड, चंडीगढ़ के प्रधानाचार्य जेएस जयाड़ा ने किया। इस दौरान एनआइईपीवीडी के निदेशक डा. हिमांग्शू दास ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं होनी जरूरी हैं।
महोत्सव के तहत सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के दिव्यांग बच्चों को प्रतिभाग का मौका दिया जा रहा है। बच्चों की प्रस्तुति को संस्थान के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कमलवीर सिंह जग्गी, एलके नवानी, चंद्रवीर, सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। (जासं)
यह भी पढ़ें:-हैट्रिक गर्ल Vandana Katariya कल पहुंचेंगी उत्तराखंड, एयरपोर्ट से लेकर घर तक होगा भव्य स्वागत