Move to Jagran APP

Uttarakhand Lockdowm: सभी जनपदों की सीमाएं सील होने से लोगों की आवाजाही पर लगी लगाम

अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी दूसरे जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। इससे काफी हद तक लोगों की आवाजाही पर लगाम लगी है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 02:52 PM (IST)
Uttarakhand Lockdowm: सभी जनपदों की सीमाएं सील होने से लोगों की आवाजाही पर लगी लगाम
Uttarakhand Lockdowm: सभी जनपदों की सीमाएं सील होने से लोगों की आवाजाही पर लगी लगाम

ऋषिकेश, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने रविवार रात को सभी जनपदों की सीमाएं सील कर दी थी। अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी दूसरे जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। इससे काफी हद तक लोगों की आवाजाही पर लगाम लगी है।

loksabha election banner

लॉकडाउन घोषित होने के साथ जनपदों की सीमाओं में अभी तक आवाजाही पर अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं था। रविवार को केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने सभी जनपदों की सीमाओं को सील कर दिया है। इसके बाद अब किसी को भी दूसरे जनपद में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। 

अब लॉकडाउन के साथ सीमाएं सील होने पर सिर्फ आवश्यक सेवाओं, खाद्यान्न के वाहन व सरकारी सेवाओं में तैनात लोगों को ही सीमाओं से बाहर जाने की इजाजत दी गयी। जबकि अन्य सभी लोगों को सीमा के भीतर ही रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान कई लोग मेडिकल और अस्पताल जाने की बात कहते हुए सीमाओं पर पहुंचे। जिनमें से संबंधित प्रपत्र दिखने वालों को ही जाने की अनुमति प्रदान की गई। 

तीर्थनगरी में देहरादून, टिहरी, पौड़ी व हरिद्वार जनपद की सीमाएं मिलती है। इसलिए देहरादून पुलिस ने हरिपुरकलां, बैराज, इंद्रमणी बडोनी चौक व मुनिकीरेती में जनपद को जोड़ने वाली सीमाएं सील कर दी थी। वहीं टिहरी जनपद की पुलिस ने भी बाइपास मार्ग पर ढालवाला, चंद्रभागा पुल, चौदह बीघा पुरानी चुंगी व ब्रह्मपुरी तिराहे पर सीमाएं सील की। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: टिहरी पुलिस ने किया जिले का बॉर्डर सील, आवश्यक सेवाओं को छूट

सीमाएं सील होने के कारण बाजार में पूर्व की अपेक्षा कम भीड़भाड़ नजर आई। लोगों ने अपने ही जनपद की सीमाओं से जुड़े बाजार व दुकानों में लॉक डाउन की ढील की अवधि में खरीददारी की। सीमाएं सील होने से अधिकांश सड़कें सूनी नजर आई।

यह भी पढ़ें: नृसिंह मंदिर में भगवान के लिए हक-हकूकधारी जुटा रहे खाद्यान्न


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.