Move to Jagran APP

Chamoli News: चमोली में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और बच्ची की हुई मौत

पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 04:58 PM (IST)
Chamoli News: चमोली में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और बच्ची की हुई मौत
चमोली में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई।

संवाद सहयोगी, गोपेश्‍वर (चमोली): पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी (24 वर्ष) पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी।

अस्‍पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत

अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

हादसे केेबाद  गांव में पसरा मातम

इस संबंध में ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्घवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

डिस्क्लेमर : ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।

हरिद्वार: तमंचे से गोली चलने पर युवक घायल, मची अफरा-तफरी

कनखल के मोहल्ला कुम्हारगढ़ा में तमंचे से निकली गोली एक युवक के पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, पांच युवक सड़क किनारे एक आटो के इर्द-गिर्द खड़े होकर तमंचा देख रहे थे तभी गोली चल गई। पुलिस ने युवक के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो की तलाश चल रही है। युवक की हालत गंभीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.