Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में अब भी 83 देशों के 1300 से अधिक विदेशी पर्यटक

उत्तराखंड में अभी भी 83 देशों के 1300 से अधिक पर्यटक विभिन्न स्थानों पर रुके हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 152 अमेरिका और 133 पर्यटक रूस के हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM (IST)
उत्‍तराखंड में अब भी 83 देशों के 1300 से अधिक विदेशी पर्यटक
उत्‍तराखंड में अब भी 83 देशों के 1300 से अधिक विदेशी पर्यटक

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में अभी भी 83 देशों के 1300 से अधिक पर्यटक विभिन्न स्थानों पर रुके हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 152 अमेरिका और 133 पर्यटक रूस के हैं। इसके अलावा चीन के भी 48 पर्यटक इस समय विभिन्न स्थानों पर हैं। इनमें भी सबसे अधिक 732 पौड़ी गढ़वाल और 386 टिहरी जिले में हैं। इनके संबंध में संबंधित दूतावासों को अवगत करा दिया गया है। जैसे-जैसे दूतावास इन पर्यटकों को वापस बुलाने की अनुमति दे रहे हैं, वैसे ही यहां से उन्हें संबंधित दूतावासों को रवाना किया जा रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश में प्रतिवर्ष तकरीबन 1.20 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक यहां के नैसर्गिक सौंदर्य के अलावा योग आदि का अनुभव करने के लिए आते हैं। देश भर में कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तराखंड में आयोजित हुए योग महोत्सव में भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे थे। हालांकि, योग महोत्सव समाप्त होने के बाद अधिकांश पर्यटक अपने देश और राज्यों को वापस भी चले गए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में विदेशी पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई।

लॉकडाउन के बाद ये पर्यटक जिन भी जिलों में थे, वहीं रुके हुए हैं। शासन ने होटलों से इन्हें अभी अपने यहां ठहराने को कहा है। साथ ही उनके दूतावासों से संपर्क कर इनके संबंध में जानकारी दी जा रही है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर का कहना है कि प्रदेश में अभी 1300 से अधिक विदेशी पर्यटक हैं, जिनकी उनके देश के हिसाब से सूची तैयार की जा रही है। ये होटलों व गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके दूतावासों से जैसे-जैसे अनुमति आ रही है, उसी तरह उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown में गुजरात से 111 लोग पहुंचे ऋषिकेश, बसों से भेजा गया घर

22 राज्यों के पर्यटक भी उत्तराखंड में

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटकों के साथ ही देशी पर्यटक भी लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 759 पर्यटन पश्चिम बंगाल और 113 पर्यटक महाराष्ट्र के शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 842 हरिद्वार और 128 बागेश्वर जिले में हैं। इन्हें भी घर पहुंचाने के लिए संबंधित राज्यों से संपर्क साधा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown: एसपी ने बॉर्डर वाले इलाकों का किया निरीक्षण, शिविर में रह रहे लोगों का जाना हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.