100 साल का अनुभव समेट दुनियां को अलविदा कह गई 'मूसी देवी'
100 साल की मूसी देवी का सोमवार को निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव मे भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत थी।
By Edited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 12:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देहरादून: 100 साल की मूसी देवी का सोमवार को निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव मे भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत थी। पिछले कुछ दिनो से मूसी देवी अस्वस्थ चल रही थी।
मूसी देवी के पुत्र दर्शन सिंह मिगवाल ने बताया कि मां कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। आगामी पांच जुलाई को उन्हे 101 वर्ष पूरे होने थे। कहा कि उनकी मां इस उम्र मे भी मानसिक व शारीरिक रूप से बेहद मजबूत थी। वह अपना काम खुद ही करना पसंद करती थी। उन्होने बताया कि मां को बच्चो के साथ खेलना बहुत पसंद था। वह अधिकांश समय बच्चो के साथ गुजारना पसंद करती थी।
22 लोगो का है संयुक्त परिवार
मूसा देवी का संयुक्त परिवार समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। परिवार मे मूसा देवी के दो बेटो समेत कुल 22 लोग रहते है। इनमे 16 पोते-पोती शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें