Move to Jagran APP

मानसून सीजन में सामान्य से नौ फीसद कम बारिश हुई

प्रदेश में मानसून सक्रिय हुए करीब एक माह होने को है लेकिन, बारिश सामान्य से नौ फीसद कम हुई है। इस दौरान प्रदेश में अभी तक 364.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

By Edited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 05:10 PM (IST)
मानसून सीजन में सामान्य से नौ फीसद कम बारिश हुई
मानसून सीजन में सामान्य से नौ फीसद कम बारिश हुई

देहरादून, [जेएनएन]: इसे जलवायु परिवर्तन का बड़ा कारण माना जाए या पश्चिमी विक्षोभ की कम होती सक्रियता। प्रदेश में साल दर साल औसत बारिश का आंकड़ा सिमटता जा रहा है।

loksabha election banner

45 वर्ष पहले सन् 1973 में जुलाई माह में देहरादून में रिकॉर्ड 1256.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, 2017 आते-आते यह आंकड़ा 593.2 मिलीमीटर रह गया। इस वर्ष एक जून से 20 जुलाई तक देहरादून में 499 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 25 जुलाई, 1966 के एक दिन में देहरादून में 487.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। साल दर साल कम होती बारिश से मौसम विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। 

प्रदेश में मानसून सक्रिय हुए करीब एक माह होने को है लेकिन, बारिश सामान्य से नौ फीसद कम हुई है। इस दौरान प्रदेश में सामान्य बारिश 402.7 मिलीमीटर होनी चाहिए, जबकि अभी तक 364.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश के केवल तीन जिले में बारिश सामान्य से कुछ अधिक हुई। हालांकि अभी मानसून सीजन का डेढ़ महीना शेष है, लेकिन अभी तक जो बारिश हो चुकी है, वह सामान्य से कम है। 

मैदानी जिलों में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और सिकुड़ता हरियाली क्षेत्र जलवायु परिवर्तन का कारण माना जा सकता है। लेकिन सात पहाड़ी जिलों में भी बारिश मानसून सीजन में सामान्य से कम हो रही है जो पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं मानी जा रही है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अभी तक प्रदेश में बारिश सामान्य से नौ फीसद कम हुई है। आशा है कि बचे हुए मानसून सीजन में अच्छी बारिश होगी।

एक जून से 20 जुलाई तक हुई बारिश का स्थिति, फीसद में 

जिला         सामान्य-----बारिश हुई-------फीसद में

पौड़ी            373.6         131.6,            -65       

अल्मोडा       298.5         122.5,          -59 

यूएस नगर    382.4         214.4,           -44

टिहरी           337.8           235.9           -30 

नैनीताल       502            392.7           -22 

हरिद्वार       290.5          229             -21

चंपावत         484.5         419             -14

उत्तरकाशी     355.5          312.8           -12 

देहरादून        550.6           499            -09

पिथौरागढ     601.1           581.9          -03

चमोली         261             460.8           77

बागेश्वर        298.5          525.8           76

रुद्रप्रयाग       514.5           573.1           04 

आज दून में हो सकती है बारिश

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को दून में एक-दो दौर तेज बारिश के हो सकते हैं। रविवार को शहर के अधिकतर इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली। सोमवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: चमोली के नीति घाटी में बादल फटा, चार की मौत; भारी बारिश की चेतावनी 

यह भी पढ़ें: भारी गुजरेंगे अगले 24 घंटे, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री धाम में बादल फटा, कुंडों में भरा मलबा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.