उत्तराखंड में 20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, इस बार बारिश सामान्य रहने के आसार
उत्तराखंड में मानसून 20 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसमें एक-दो दिन का परिवर्तन संभव है। इस बार मानसून की बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष प्रदेश में यह सामान्य से 20 फीसद कम रही थी इस बार इसमें सुधार का अनुमान है।
विजय जोशी, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून 20 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसमें एक-दो दिन का परिवर्तन संभव है। इस बार मानसून की बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष प्रदेश में यह सामान्य से 20 फीसद कम रही थी, लेकिन इस बार इसमें सुधार का अनुमान है। इस बीच उत्तराखंड में प्री मानसून शावर जारी हैं और मध्य जून के बाद बारिश में इजाफा हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अनुमानित तिथि पर ही मानसून उत्तराखंड पहुंचेगा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार उत्तराखंड में सामान्यत: मानसून 20 से 27 जून के बीच ही पहुंचता है। उन्होंने इससे पहले अच्छी प्री मानसून बारिश की भी संभावना जताई है।
16 साल में चार बार समय से नहीं पहुंचा मानसून
उत्तराखंड में बीते 16 वर्ष में चार बार मानसून एक सप्ताह विलंब से पहुंचा। तब यहां जुलाई में मानसून सक्रिय हो पाया। वर्ष 2010, 2012, 2014 और 2017 को छोड़कर हर बार मानसून समय पर पहुंचा है। ऐसे में इस बार भी 20 जून के आसपास मानसून पहुंचा रहा है।
यह भी पढ़ें- कोरोना काल में फंसी आडिट की कार्रवाई, रोडवेज कार्मिकों को मिलेगा पूरा वेतन
वर्ष, तिथि
- 2005, 26 जून
- 2006, 29 जून
- 2007, 16 जून
- 2008, 13 जून
- 2009, 29 जून
- 2010, 05 जुलाई
- 2011, 20 जून
- 2012, 05 जुलाई
- 2013, 15 जून
- 2014, 01 जुलाई
- 2015, 24 जून
- 2016, 21 जून
- 2017, 01 जुलाई
- 2018, 30 जून
- 2019, 24 जून
- 2020, 23 जून
प्री-मानसून शावर में आएगी तेजी
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। लेकिन, मानसून की दस्तक देने से पहले होने वाली बारिश को प्री-मानसून शावर कहते हैं। उत्तराखंड में हल्की, मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन जून मध्य तक प्री-मानसून शावर और तेज हो सकते हैं। जो मानसून आने तक जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें- कोरोना काल में फंसी आडिट की कार्रवाई, रोडवेज कार्मिकों को मिलेगा पूरा वेतन
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें