विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video : सिरोबगड़ में दो दिन से बंद पड़ा बदरीनाथ राजमार्ग, वीडियो में देखें कैसे हाईवे पर दरका पहाड़

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2022 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 12:49 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नैनीताल उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार ...और पढ़ें

मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोबगड़ में बंद
मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोबगड़ में बंद

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग : बीती रात से हो रही वर्षा से रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से बदरीनाथ धाम भेजा जा रहा है।

वीडियो  देखने के लिए क्लिक करें: 

सात जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार

वहीं बदरीनाथ राजमार्ग शुक्रवार सुबह चमोली के लामबगड़ में मलबा आने से दो घंटे रहा बंद। यहां मार्ग को सुबह सात बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं।

कुमाऊं में दो दिन से हो रही वर्षा के बाद आज शुक्रवार को मौसम सामान्य है। पिथौरागढ़ में तवाघाट से आगे मार्ग बंद होने से आदि कैलास यात्रा प्रभावित हुई है। प्रशासन ने इनर लाइन परमिट जारी करने पर भी रोक लगा दी है।

पहाड़ में वर्षा के बीच सफर करना खतरनाक

वहीं पहाड़ में वर्षा के बीच सफर करना खतरनाक होता जा रहा है। वर्षा के कारण पहाडिय़ों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान पर बन आ रही है। पिछले 24 घंटे में पहाड़ी से वाहनों पर बोल्डर गिरने की छह घटनाओं में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।

छातीखाल होते हुए मार्ग को किया गया डायवर्ट

बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में अवरुद्ध होने पर श्रीनगर के लिए छातीखाल होते हुए मार्ग को डायवर्ट किया गया। यहां गुरुवार को खांकरा से आधा किलोमीटर आगे छातीखाल मोटर मार्ग पर कार पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में बैठे अन्य तीन यात्री बाल-बाल बच गए। वाहन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें :-  Monsoon in Uttarakhand: जून में कम बरसे मेघ, केवल दो जिलों में हुई अधिक बारिश, जुलाई में पड़ेगी कितनी बौछार, पढ़ें