विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में कोतवाली के पास सूदखोर की गला रेतकर हत्या, पैसों के लेनदेन में वारदात

Published: Wed, 22 Jul 2026 07:06 PM (GMT+05:30)

देहरादून में पटेलनगर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर 48 वर्षीय सूदखोर दीपक गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर ...और पढ़ें

कोतवाली से 100 मीटर पहले कमरे में मिला 48 वर्षीय दीपक गुप्ता का शव, आरोपी मौके से दबोचा गया. Jagran

कोतवाली से 100 मीटर पहले कमरे में मिला 48 वर्षीय दीपक गुप्ता का शव, आरोपी मौके से दबोचा गया. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी में बुधवार शाम पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सनसनीखेज हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की कमरे के भीतर गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है।

घटना पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान की है। परिजनों के अनुसार कमरे से चीखने की आवाज सुनाई देने पर वे अंदर पहुंचे तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे। कमरे में मौजूद एक युवक के हाथ में चाकू था, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपक गुप्ता अविवाहित था और ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह पैसों का लेनदेन मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने मिलने बुलाया, पति ने रेता गला: लखीसराय में सूरज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

यह भी पढ़ें- मंदिर की गद्दी को लेकर हरिद्वार में हुई थी दो साधुओं की हत्या, तीन गिरफ्तार