Move to Jagran APP

भाजपा सरकारों में ही किसानों का हित सुरक्षित : विधायक सहदेव सिंह पुंडीर

सहसपुर विधायक ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि बिल को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों में लगी हुई है। किसानों के फायदे नुकसान से उसे कुछ लेना-देना नहीं है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 09:29 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 01:19 PM (IST)
भाजपा सरकारों में ही किसानों का हित सुरक्षित : विधायक सहदेव सिंह पुंडीर
सुद्धोवाला में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते विधायक सहदेव पुंडीर।

विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। सहसपुर विधायक ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि बिल को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों में लगी हुई है। किसानों के फायदे नुकसान से उसे कुछ लेना-देना नहीं है। विधायक ने सभी किसानों से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।

loksabha election banner

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कृषि बिलों पर किसानों का विरोध एक सुनियोजित राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कृषि बिलों को लाने की बात कही गई थी, लेकिन जब भाजपा ने यह कानून बनाया तो कांग्रेस को इस पर आपत्ति हो गई।

उन्होंने भाजपा को सबसे अधिक किसान हितैषी बताया। कहा कि जिस-जिस प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, उन प्रदेशों में किसान खुशहाल है। केंद्र सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि से जोड़ने का काम किया जिससे सभी किसानों के खातों में छह हजार रुपये की सम्मान निधि बिना किसी रोक टोक पहुंच रही है। विधायक ने सभी किसानों से कांग्रेस की राजनीति का मोहरा न बनकर भाजपा के साथ आने की अपील भी की।

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधानसभा क्षेत्र के बड़ोवाला में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बड़ोवाला के एक निजी फार्म हाउस पर आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के निवासियों ने विधायक को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

ऐसे में अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह विकास की योजनाओं को गति देने का काम करें। स्थानीय निवासियों के सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के लिए अधिकारी तुरंत ही प्रयास करें। जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का एलान, जानिए कब होगा मतदान

उन्होंने कहा कि जहां-जहां पेयजल लाइन टूटी हैं, व सड़कें खराब हो गई हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। बैठक में जल संस्थान के सहायक अभियंता अनीशा जाटव, नवीन बिष्ट, विनोद कुमार आग्री, रामप्रसाद ढौंढियाल, बीना रतूड़ी, गोविंद गुसाईं, सुखदेव फरस्वाण, विजेंद्र रावत, विनय रावत, जीवन सिंह रावत, सुषमा देवी, यशोदा देवी, सीमा देवी, शोभा देवी, कमला देवी, सुरेंद्र नेगी, विजेंद्र उनियाल, चंद्रशेखर सामंत, धर्मपाल बिष्ट, कलम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: गृहकर में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने किया विरोध, नगर आयुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन और नारेबाजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.