Move to Jagran APP

विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

राजकुमार ठुकराल ने ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 02:37 PM (IST)
विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजकुमार ठुकराल ने ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की है। 

loksabha election banner

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व को इस संबंध में पत्र भेजा है। विधायक ठुकराल ने पत्र में कहा है कि पार्टी जिलाध्यक्ष लगातार उनके विरुद्ध षड़यंत्र रचकर उन्हें बदनाम करने की साजिश करते रहते हैं। हाल ही में जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों उन्हें बदनाम करने के लिए तेजी से वीडियो वायरल करने की बात कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने टीएचडीसी विनिवेश पर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 28 मार्च 2018 को उनका जो वीडियो वायरल हुआ था उसके पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष का ही हाथ था। इससे पूर्व चुनावों में भी जिलाध्यक्ष अपने एक परिजन के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ देते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। जिलाध्यक्ष के इन कृत्यों को देखते हुए पार्टी को उनको निष्कासित कर देना चाहिए। वह पांच वर्षों से जिलाध्यक्ष हैं। बावजूद इसके वह संगठन विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.