कर्णवाल बोले सरकार का नहीं कोई विरोध
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि अधिक सवाल लगाने अथवा प्रश्न पूछने का अर्थ सरकार का विरोध करना नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:55 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि अधिक सवाल लगाने अथवा प्रश्न पूछने का अर्थ सरकार का विरोध करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जनहित के लिए सवाल और याचिकाएं लगाते हैं। इससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी नेतृत्व खुश है।
गुरुवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस सत्र में उनके 365 प्रश्न और 150 याचिकाएं स्वीकृत हुई हैं। वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए प्रश्न और याचिकाएं लगाते हैं। जो लोग ऐसा नहीं कर पाते वही लोग उन पर सवाल उठाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें