पहले किया किशोरी से दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी Dehradun News
पटेलनगर क्षेत्र में पंद्रह साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि करीब तीन-चार महीने पहले उससे दुष्कर्म किया। फिर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।
देहरादून, जेएनएन। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में पंद्रह साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपित ने करीब तीन-चार महीने पहले उससे दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। आरोपित लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी तलाश में एक टीम लखीमपुर रवाना कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान रेशू सिंह पुत्र उपदेश सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में किराए पर रहता था। पड़ोस में रहने वाली किशोरी से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। करीब तीन महीने पहले रेशू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
रेशू की धमकी से डर कर पीड़िता तब चुप रही, लेकिन इस बीच रेशू यहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घर वालों को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराया जा रहा है। आरोपित की तलाश में टीम रवाना कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, फिर मुकरा युवक
यह भी पढ़ें: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे Dehradun News
यह भी पढ़ें: युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप