Move to Jagran APP

कार्मिक विभाग पर फिर बरसी रेखा आर्य

सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में आरक्षण के रोस्टर को लेकर गठित समिति की सदस्य एवं महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री रेखा आर्य एक बार फिर कार्मिक विभाग पर बरसी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:14 AM (IST)
कार्मिक विभाग पर फिर बरसी रेखा आर्य
कार्मिक विभाग पर फिर बरसी रेखा आर्य

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में आरक्षण के रोस्टर को लेकर गठित समिति की सदस्य एवं महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री रेखा आर्य एक बार फिर कार्मिक विभाग पर बरसी। विधानसभा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल पर उन्होंने कहा कि समिति की दूसरी बैठक से पूर्व पहली बैठक का कार्यवृत्त जारी होना था। इसके लिए अनुमोदन लिया जाना था, मगर ऐसा नहीं किया गया। इस पर उनकी नाराजगी थी।

राज्यमंत्री आर्य ने कहा कि रोस्टर का मामला समिति के विचाराधीन है और इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। साथ ही दोहराया कि कार्मिक विभाग का रवैया बेहद दुखद है। कार्मिक विभाग इस सोच से परे है कि वह कार्मिकों का हित देख रहा है। पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित मसले पर उन्होंने कहा कि इस पर मंथन चल रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री से जो वार्ता हुई उसके तहत मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि निर्भया फंड को खर्च करने के मामले में उत्तराखंड अव्वल है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में महिला सुरक्षा के तहत सरकार ने महिलाओं को 150 पैनिक बटन बांटे थे। इसकी कीमत भी ज्यादा है। यह अधिक कारगर सिद्ध हो, इसके लिए पैनिक बटन की कीमत को सब्सडाइज करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को पेंशन देने पर मंथन चल रहा है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.