Move to Jagran APP

महंत पर चाकू से हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास; आश्रम की भूमि से खनन रोकने पर माफिया ने दिखाया दुस्साहस

टोडा एहतमाल स्थित महंत के आश्रम पर खनन माफिया ने पहले चाकू से हमला किया और फिर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हमले में महंत बाल-बाल बचे। घटना तड़के की बताई गई है। महंत ने इस मामले में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 17 Feb 2022 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Feb 2022 12:59 PM (IST)
महंत पर चाकू से हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास; आश्रम की भूमि से खनन रोकने पर माफिया ने दिखाया दुस्साहस
श्री प्रणामी कल्याण आश्रम के महंत कोतवाली में तहरीर देने के लिए जाते हुए।

जागरण संवाददाता, रुड़की: टोडा एहतमाल स्थित महंत के आश्रम पर खनन माफिया ने पहले चाकू से हमला किया और फिर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हमले में महंत बाल-बाल बचे। घटना तड़के की बताई गई है। महंत ने इस मामले में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा एहतमाल गांव में श्री कृष्ण प्रणामी कल्याण आश्रम है। आश्रम के महंत स्वामी सागर ङ्क्षसधु महाराज हैं। महंत के मुताबिक आश्रम की भूमि काफी दूरी तक फैली है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें आश्रम की भूमि पर खनन होने की आहट हुई तो वह आश्रम की भूमि के दूसरे हिस्से पर पहुंचे। आश्रम की भूमि पर खनन होता देख उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि उनके विरोध करने पर एक खनन माफिया ने उनपर चाकू से वार कर दिया। हमले से बचने के चक्कर में वह नीचे गिर पड़े। इसी बीच खनन माफिया ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह एक तरफ हट गये और वहां से भाग निकले। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद पांच आरोपित वहां से भाग निकले।

घटना के बाद महंत कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। महंत ने बताया कि एक खनन माफिया पहले भी आश्रम के आसपास चक्कर लगाता था। उन्होंने पुलिस को दो आरोपितों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ शिकायत दी है। कोतवाली सिविल लाइंस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करेगी। साथ ही आरोपितों की धरपकड़ भी की जाएगी।

खनन माफिया कई बार दिखा चुके हैं दुस्साहस

माफिया खनन रोकने पर पहले भी कई बार अलग-अलग जगहों पर दुस्साहस दिखा चुके हैं। करीब पांच साल पहले जलालपुर गांव के पास खनन रोकने गए रुड़की के तत्कालीन एएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा पर खनन माफिया ने तमंचा तान दिया था। करीब पांच माह पूर्व बुग्गावाला क्षेत्र में भगवानपुर तहसीलदार के होमगार्ड पर खनन माफिया ने उस समय ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था, जब वह खनन रोक रहे थे। करीब चार माह पूर्व रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर देह गांव में खेत से खनन रोकने का विरोध करने पर खनन माफिया ने किसानों पर हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया था। बाद में घायलों को ट्रैक्टर में लादकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस भी लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी वजह से माफिया आएदिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून: रेकी कर रहे अज्ञात युवक, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद; शिकायत पर पुलिस बोली- अभी कुछ हुआ तो नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.