आज जारी होगी पार्षद व सभासदों की सूची
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में शनिवार शाम निकाय चुनाव के लिए पार्षद व सभासदों के नामों पर भी मंथन किया गया। निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद पर नाम फाइनल करने के बाद पार्षदों व सभासदों की सूची को भी हरी झंडी दे दी गई।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा चुनाव समिति की बैठक में शनिवार शाम निकाय चुनाव के लिए पार्षद व सभासदों के नामों पर भी मंथन किया गया। निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद पर नाम फाइनल करने के बाद पार्षदों व सभासदों की सूची को भी हरी झंडी दे दी गई। यह सूची सभी जिला मुख्यालयों को भेज दी गई है। अब रविवार को जिला मुख्यालयों से इसकी घोषणा की जाएगी।
शनिवार को भाजपा पार्टी मुख्यालय में पार्षदों व सभासदों की सूची पर मंथन किया गया। चुनावों में पार्षद व सभासदों के 1064 पद हैं। सभी जिलाध्यक्षों द्वारा अपने क्षेत्रों की सूची मुख्यालय भेजी गई थी। चुनाव समिति ने इन सूचियों में भी हल्का फेरबदल कर जिला मुख्यालयों को प्रेषित कर दिया। देर रात तक इसकी प्रक्रिया चलने के कारण अब रविवार को यह सूची घोषित की जाएगी। महानगर व जिला अध्यक्षों अब अपने-अपने क्षेत्रों की सूची को सार्वजनिक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।