Move to Jagran APP

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शहर में चलाया जा रहा मेगा सेनिटाइजेशन अभियान

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दून शहर में मेगा सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुकाने बंद हैं और सड़कें खाली हैं।

By Edited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:19 AM (IST)
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शहर में चलाया जा रहा मेगा सेनिटाइजेशन अभियान
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शहर में चलाया जा रहा मेगा सेनिटाइजेशन अभियान

देहरादून, जेएनएन। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दून शहर में मेगा सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुकाने बंद हैं और सड़कें खाली हैं। शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी के मद्देनजर नगर निगम कल भी पूरे शहर में मेगा सेनिटाइजेशन अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर को चार जोन में बांटा गया। शनिवार को 50 वार्ड सेनिटाइज किए जा रहे हैं और बाकी 50 वार्डो में रविवार को अभियान चलेगा। चारों जोन में नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। साथ ही महापौर ने पार्षदों को इस अभियान की कमान संभालने के निर्देश दिए हैं। 

loksabha election banner

दून शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा शहर में बाजार की साप्ताहिक बंदी को एक दिन रविवार से बढ़ाकर दो दिन कर करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही संक्रमण का मुख्य कारक बनी थोक मंडी निरंजनपुर को भी 11 जून तक के लिए बंद करा दिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को नगर निगम के माध्यम से शनिवार व रविवार को पूरे शहर को सेनिटाइज करने के आदेश भी दिए थे। इसी के मद्देनजर महापौर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ बैठक कर पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की। बाद में आयुक्त ने कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि कुल 70 वाहनों की मदद से अभियान चलेगा। इस दौरान वार्ड की मुख्य सड़कों के साथ ही अंदरूनी गली व इलाकों में छिड़काव होगा। बाजारों समेत सरकारी दफ्तरों को भी सेनिटाइज करने का आदेश दिया गया है। अभियान सुबह आठ बजे से चलेगा।

आज यहां होगा सैनिटाइजेशन 

  • जोन-एक: वार्ड-1 धोरणखास, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी। नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त विजलदास समय: सुबह आठ बजे से।
  • जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्रेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग। नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी समय: सुबह आठ बजे से। 
  • जोन-3: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-47 चंदर रोड, वार्ड-48 बद्रीश कालोनी, वार्ड-49 भगत सिंह कालोनी, वार्ड-51 वाणी विहार, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण। नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार समय: सुबह आठ बजे से।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मंडी में हालात बेकाबू होने के बाद ही नींद से जागा तंत्र Dehradun News

  • जोन-4: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब। नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार समय: सुबह आठ बजे से।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मंडी पर भारी न पड़ जाए सिस्टम की बेपरवाही Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.