Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के गढ़वाल संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक में हुआ मंथन

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 20 Mar 2020 01:20 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक रेलवे रोड स्थित एक होटल सभागार में बुलाई गई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा के गढ़वाल संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक में हुआ मंथन

    ऋषिकेश, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक रेलवे रोड स्थित एक होटल सभागार में बुलाई गई है। बैठक को पूरी तरह से सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रतिबंधित रखा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को आना था, मगर वह नहीं आ पाए। प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार बैठक ले रहे हैं। बैठक से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और नगर निगम महापौर अनीता ममगाई संगठन मंत्री से मुलाकात की और यहां से चले गए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कुसुम कंडवाल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता खजान दास, विनय गोयल, विनोद सुयाल, प्रदेश मंत्री आदेश चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिला अध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर सहित सभी जिलाध्यक्ष मौजूद है। बैठक को बंद सभागार में आयोजित किया गया है। कुल 25 कुर्सियां लगाई गई हैं। सूची से बाहर किसी भी कोई बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं है। मीडिया और अनावश्यक लोगों का प्रवेश रोकने के लिए सभागार के बाहर मंडल महामंत्री को बैठाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्‍तराखंड में अब विधायक निधि से भी कोरोना की रोकथाम

    धरना दे रहे जागृति एक प्रयास संस्था के सदस्यों को लिया हिरासत में

    कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। त्रिवेणी घाट पर एम्स में पार्किंग के खिलाफ धरना दे रहे जागृति एक प्रयास संस्था के सदस्यों को पुलिस में यहां से उठाकर हिरासत में ले लिया। संस्था की ओर से अरविंद हटवाल के नेतृत्व में 26 दिन से यहां त्रिवेणी घाट पर धरना दिया जा रहा है। इनकी मांग है कि एम्स ऋषिकेश में पार्किंग में अवैध वसूली सहित अन्य आरोपों की जांच की जाए। वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव और अलर्ट के कारण उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने गुरुवार को तहसील सहित स्थल पर धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अरविंद हटवाल सहित अन्य लोगों को यहां से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: जनता कर्फ्यू में आम जनता के सहयोग देने की अपील की