अब जनता तैयार करेगी विकास का खाका
मेयर हेल्पलाइन के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब शहर की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सीधे-सीधे जनता को भी अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए चर्चा ऋषिकेश की वेबसाइट शुरू की गई है।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश
मेयर हेल्पलाइन के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब शहर की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सीधे-सीधे जनता को भी अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए चर्चा ऋषिकेश की वेबसाइट शुरू की गई है।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम को आगामी तीन वर्षों में उत्तराखंड का आदर्श नगर निगम बनाने के लिए हर मुकम्मल प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए तमाम नई तकनीकों को सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जनता को नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए चर्चा ऋषिकेश की कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसके जरिए शहर की जन समस्याओं को उठाकर उनका समाधान खोजा जाएगा। उन्होंने बताया की गुड़ गवर्नेंस की कड़ी में सबसे पहले जनता की समस्या के समाधान के लिए मेयर हेल्पलाइन एक महीने पहले लॉन्च की थी, अब जनता की विकास में भागीदारी के लिए चर्चा ऋषिकेश की वेबसाइट www.ष्द्धड्डह्मष्द्धड्डह्मद्बह्यद्धद्बद्मद्गह्यद्धद्मद्ब.ष्श्रद्व बुधवार से शुरू कर रहे है।
नगर निगम ऋषिकेश की ऑफिसियल वेबसाइट www.ठ्ठड्डद्दड्डह्मठ्ठद्बद्दड्डद्वह्मद्बह्यद्धद्बद्मद्गह्यद्ध.ष्श्रद्व में भी चर्चा ऋषिकेश की और मेयर हेल्पलाइन का लिक डाला है। निगम प्रशासन वेब साइट के माध्यम से जनता से सुझाव मांगेंगे। उत्कृष्ट सुझाव को बोर्ड के एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
---------------
समस्या व उसका समाधान बताकर बनें जिम्मेदार
शहर के बुद्धिजीवियों के लिए भी यह मंच मील का पत्थर साबित हो सकता है। यहां वह अपनी पैनी निगाहों के जरिए शहर की समस्याओं पर नजर रखकर और उनका समाधान बताकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा कर सकते हैं। यही नहीं सुझाव से किसी समस्या का स्थाई समाधान निगम खोज निकालने में कामयाब रहा तो उस शख्स को सम्मानित भी किया जायेगा।