गहरी खार्इ में गिरी मैक्स के उड़े परखच्चे, सभी यात्री घायल
कौड़ियाला के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खार्इ में उड़ गया। जिससे मैक्स के परखच्चे उड़े गए। हादसे में सभी यात्री बाल बाल बचे।
By Edited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:00 PM (IST)
ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के समीप एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। ये वाहन कर्णप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था। घायलों को एम्स ऋषिकेश और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला से करीब दो किलोमीटर पहले देवरिया की ओर एक मैक्स वाहन दिन में करीब ढाई बजे गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। जिन्हें स्थानीय पुलिस और नागरिकों के द्वारा रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। सभी घायलों को राफ्ट की मदद से कौड़ियाला राजमार्ग तक पहुंचाया गया और फिर राजकीय चिकित्साल ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में विक्की उर्फ राहुल चौहान (28 वर्ष) पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम दीगोली मायापुर जिला चमोली, गंगा सिंह (17 वर्ष) पुत्र मकान सिंह ग्राम वाण देवाल चमोली, लक्ष्मण सिंह (35 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह चमोली, अर्चना (18 वर्ष) पुत्री मोहन सिंह कनसूल कर्णप्रयाग, कमला देवी (60 वर्ष) पत्नी मोहनलाल आर्य निवासी प्रेम नगर कर्णप्रयाग, विनय (27 वर्ष) पुत्र जगमोहन सिंह ग्राम सुकतोली चमोली, रोशनी रावत (19 वर्ष) पुत्री प्रेम सिंह रावत उत्तरकाशी, दीपक आर्य (45 वर्ष) पुत्र मोहनलाल प्रेम नगर कर्णप्रयाग, आशीष तोपवाल (24 वर्ष) पुत्र जगमोहन निवासी सुखतोली कर्णप्रयाग, सूरज पुत्र पुष्कर लाल जोशीमठ, प्रमोद नेगी (22 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम पांडुली कर्णप्रयाग व वाहन चालक पुष्कर उर्फ गुड्डू (35 वर्ष) निवासी आदिबद्री थाना गैरसैंण चमोली शामिल हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें