Dehradun News: साजा संक्रांति को फटेऊ में मरोज की धूम, इस त्योहार का होता है विशेष महत्व
साजा संक्रांति को खत समाल्टा के फटेऊ गांव में माघ मरोज पर्व की धूम रही। ग्रामीणों ने नाच गाकर पर्व का जश्न मनाया। जश्न में उपनिदेशक सूचना केएस चौहान ने भी हाथ में डांगरा लेकर पारंपरिक नृत्य किया।
संवाद सूत्र, साहिया(देहरादून)। साजा संक्रांति को खत समाल्टा के फटेऊ गांव में माघ मरोज पर्व की धूम रही। ग्रामीणों ने नाच गाकर पर्व का जश्न मनाया। जश्न में उपनिदेशक सूचना केएस चौहान ने भी हाथ में डांगरा लेकर पारंपरिक नृत्य किया। बता दें कि जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर पगरने के सीमांत तहसील त्यूणी, चकराता और कालसी तहसील क्षेत्र से जुड़े करीब चार सौ गांवों में परंपरागत माघ मरोज पर्व की धूम मची है। क्षेत्र की सभी 39 खतों में पौष मास को मनाए जाने वाले इस त्योहार का विशेष महत्व है। इसे मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ पैतृक गांव आए हैं।
क्षेत्र में अगले एक माह तक चलने वाले माघ-मरोज पर्व में मेहमान नवाजी का दौर चल रहा है। ठंड के कारण रात में मरोज पर्व का जश्न घरों के अंदर मनाया जा रहा है। ग्राम फटेऊ में सरकारी कर्मचारी गांव आकर ग्रामीणों के साथ पर्व का जश्न मना रहे हैं। इसमें जवाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह,बहादुर सिंह, विक्रम, रतिराम, रविंद्र, गंभीर सिंह, दौलत सिंह, नैन सिंह, चतर सिंह, प्रताप सिंह, जालम सिंह, नरेश, महेंद्र, सुनील, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
मकर सक्रांति में पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व
मकर सक्रांति का त्योहार समूचे क्षेत्र में मनाया जा रहा है। मकर सक्रांति के दिन से माघ माह की शुरुआत होती है। ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि मकर सक्रांति में सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि वाले जातकों को लाभ होगा। जबकि कुछ के लिए कष्टकारी रहेगा। पुण्यकाल में पूजा-पाठ व दान का विशेष महत्व है। कहा कि मकर सक्रांति के दिन लोग खिचड़ी त्योहार मनाते हैं। जौनसार के जड़ाना निवासी शिलगुर-विजट ज्योतिष केंद्र एनफील्ड विकासनगर के आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजकर 14 मिनट पर मकर लग्न में प्रवेश करेगा।
पुण्यकाल प्रात: सूर्योदय से लेकर दोपहर तक दो बजकर 38 मिनट तक रहेगा। पुण्यकाल में स्नान, दान, पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि इस दिन सूर्य मकर राशि में उदय होकर सूर्य दक्षिणायान से उत्तरायण में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि वाले जातकों को लाभ होगा और कुछ के लिए यह कष्टकारी रहेगा। जौनसार-बावर में मकर सक्रांति को खिचड़ी त्योहार मनाया जाता है। आचार्य ने कहा कि माघ माह की शुरुआत मकर सक्रांति के दिन से होती है। इस दौरान लोग दान दक्षिणा से पुष्य लाभ कमा सकते हैं। आचार्य ने कहा जौनसार-बावर व पछवादून में मकर सक्रांति का त्योहार परंगरागत तरीके से मनाया जाता है। इस दिन लोग घर-परिवार में खुशहाली की कामना को मंदिरों में पूजा-पाठ करते हैं।
यह भी पढ़ें- कोरोना और कड़ाके की ठंड भी नहीं डिगा पाई आस्था, खचाखच भरे गंगा घाट; तस्वीरों में देखें आस्था के विभिन्न रंग