Move to Jagran APP

निकाय चुनाव: मनोज तिवारी दून में भाजपा के लिए मांगेंगे वोट

भाजपा सांसद मनोज तिवारी देहरादून पहुंचकर प्रत्याशियों के लिए दून समेत अन्य निकायों में जाकर वोट मांगेंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:35 PM (IST)
निकाय चुनाव: मनोज तिवारी दून में भाजपा के लिए मांगेंगे वोट
निकाय चुनाव: मनोज तिवारी दून में भाजपा के लिए मांगेंगे वोट

देहरादून, [जेएनएन]: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और सांसद मनोज तिवारी 14 नवंबर को भाजपा प्रत्याशियों के लिए दून समेत अन्य निकायों में वोट मांगेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लेकर सांसदों के कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। चुनाव प्रचार के तहत 10 नवंबर से एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

loksabha election banner

भाजपा महानगर कार्यालय में गुरुवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि दून के महापौर की जीत का जश्न खास होगा। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से कड़ी मेहनत में जुट जाएं। जीतने पर वह व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं के बीच शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में स्टार प्रचारकों पर चर्चा की गई। इसमें भोजपुरी अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। 

मुख्यमंत्री भी हर विधानसभा में एक-एक जनसभा और रोड शो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंत्री, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग कस्बों में प्रचार करेंगे। महानगर चुनाव प्रभारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि सभी वार्डों में पार्टी ने चुनाव सामग्री का पहला बस्ता पहुंचा दिया है। इस बस्ते में झंडे, बैनर, स्टीकर, पोस्टर, बिल्ला आदि दिए गए हैं। इस मौके पर मीडिया समिति के राजीव उनियाल, सोशल मीडिया के आशीष त्यागी, रविंद्र वाल्मीकि, बबीता सहोत्रा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: बागियों पर गिरी गाज, चार दर्जन नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

यह भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

यह भी पढ़ें: चमोली जिपं सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस समर्थित रमावती बनीं अध्यक्ष 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.