मकर संक्रांति पर जगह-जगह बांटा खिचड़ी का प्रसाद
जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में मकर सक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्यापारियों व क
जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्यापारियों व कई संगठनों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। वहीं जेबीआइटी की ओर से जरूरतमंदों को कंबल व रजाइयां बांटी गयी।
सोमवार को मकर संक्रांति पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा पखवाड़ा में गरीब बच्चों के साथ कैनाल रोड पर एक स्कूल के पास खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद की प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि 12 से 23 जनवरी तक युवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोमवार को एबीवीपी की ओर से खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। बच्चों के साथ सहभोज कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग, सह जिला छात्रा प्रमुख बलमीत कौर, रजत राणा, अभिषेक चौहान, प्रशांत चौधरी, राजवीर, आयुषी थापा, राजवीर, अरुण कश्यप, अमित, सुमित, मयंक आदि मौजूद रहे। वहीं विकासनगर में अस्पताल रोड पर व्यापारियों ने मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। कहा कि इस पर्व की विशेष महत्ता है। मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य का उत्तरायण होता है, जो सभी के लिए शुभ माना जाता है। इस मौके पर व्यापारी संदीप अरोरा, हरीश अरोड़ा, प्रदीप खुराना, चंद्रेश चंपी, सुमित अरोड़ा, राकेश शर्मा, संजय महावर, देवप्रकाश यादव, र¨वद्र चौहान आदि मौजूद रहे। जेबीआइटी रामपुर सहसपुर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्थान चेयरमैन एलडी ¨सघल व कर्मचारियों ने हवन किया और गांव के गरीब परिवारों को कंबल व रजाइयां वितरित की। ग्रामीणों को खिचड़ी व खीर भी वितरित की गयी। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संदीप ¨सघल, सचिव रजत ¨सघल, निदेशक डॉ. दिनेश कुमार रावत, रजिस्ट्रार डॉ. विशांत कुमार आदि मौजूद रहे।