मेजर वीएस थापा बने गोर्खा एक्स सर्विसमेंस के नए अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर
ऑल इंडिया गोर्खा एक्स सर्विसमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) का 72वां अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें डीआइजी मेजर वीएस थापा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
देहरादून, जेएनएन। ऑल इंडिया गोर्खा एक्स सर्विसमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) का 72वां अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें डीआइजी मेजर वीएस थापा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
हाथीबड़कला स्थित कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा कर्नल एमएस ठाकुर व एमपी प्रधान को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि विजय कुमार गुरुंग को पूर्वोत्तर क्षेत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा एके मुखिया को पश्चिमोत्तर क्षेत्र का महासचिव निर्वाचित किया गया। उक्त कार्यकारिणी अगले तीन साल के लिए अधिकृत रहेगी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गरिमा की शपथ लेते हुए एसोसिएशन और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष वीएस थापा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन वर्तमान में भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उनका प्रयास रहेगा कि वे आगे भी ऐसे कार्यों को जारी रखते हुए भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निदान को संघर्षरत रहेंगे।
अधिवेशन के पहले दिन भी सदस्यों ने भूतपूर्व सैनिकों की परेशानियों और मांगों पर चर्चा की। अधिवेशन में वीके गुरुंग, केएस थापा, सरोज शर्मा, पूजा सुब्बा, राजन क्षेत्री, रविंदर राणा, देव कृष्ण थापा, शमशेर जंग, विजय सिंह थापा, सुबोध जोशी, कृष्णा प्रधान आदि शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand panchayat election: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने ली शपथ